What is Transmission Media | ट्रांसमिशन मीडिया क्या है, प्रकार, और उपयोग.. विशेषता ?

ट्रांसमिशन मीडिया से क्या समझते हैं ? :-

दोस्तों आज कल हम कंप्यूटर, मशीन, गाडी, कार, इंजन, का तो इस्तेमाल रोज लाखो लोग अपने काम को आसान बनाने के लिए करते हैं, लेकिन जो इन सबके बीच जो इस चीज से कम्यूनिकेट करता है उसे ट्रांसमिशन कहते है, तो दोस्तों नमस्कार आज के इस लेख में हम बात करने बाले ट्रांसमिशन मीडिया के बारे में की ट्रांसमिशन मीडिया क्या है,? और ये कितने प्रकार की होती है, और इसकी क्या विशेषताए है, और किस--किस में ट्रांसमिशन मीडिया उपयोग होती है, ट्रांसमिशन मीडिया से जुडी सारी जानकरी के बारे में इस लेख के दोआरा बात करने बाले हैं, तो चलिये विस्तार से जानते हैं, | 

What is Transmission Media | ट्रांसमिशन मीडिया क्या है, प्रकार, और उपयोग.. विशेषता ?
What is Transmission Media
(toc)


  • What is Transmission Media ( ट्रांसमिशन मीडिया क्या है ) ?

Transmission Media एक माध्यम होता है जिसके द्वारा यूजर्स डाटा को एक कंम्यूटर से दूसरे कंम्यूटर पर भेजते अथवा प्राप्त करते हैं। ट्रांसमिशन मीडिया डाटा को Sender से Receiver तक पहुंचाने का एक माध्यम (Medium) है। यह माध्यम वायर ( Wire ) भी हो सकता है और वायरलेस (Wireless) भी हो सकता है। ट्रांसमिशन मीडिया दो प्रकार की होती है। 

  • Type of Transmission Media (ट्रांसमिशन मीडिया के प्रकार ) ?

  1. Guided Media
  2. Unguided Media / Wireless Media

  • 1. Guided Media :- गाइडेड मीडिया को वायर्ड मीडिया के नाम से भी जाना जाता है। गाइडेड मीडिया या वायर्ड मीडिया में सिग्नल को एक फिजिकल माध्यम द्वारा एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक ट्रान्समिट किया जाता है। गाइडेड मीडिया निम्न तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Twisted Pair Cable
  2. Coaxial Cable
  3. Fiber Optic Cable 

  • 1. Twisted Pair Cable :- मे दो इंसुलेटेड कॉपर वायर होते हैं। जो आपस में Twisted form में जुड़े होते हैं। ट्विस्टेड पेयर केबल सामान्यतः 1 mm मोटे होते हैं जो एक किलोमीटर के अन्दर टेलीफोन कम्यूनिकेशन के लिए प्रयोग किये जाते हैं। Twisted Pair Cable दो प्रकार की होती है।

  1. UTP (Unshielded Twisted Pair)
  2. STP (Shielded Twisted Pair)

  • 1. UTP (Unshielded Twisted Pair) :- Unshielded Twisted Pair Cable मे copper wire के ऊपर कोई Physical shield नही होती है। इसका उपयोग अधिकतर टेलीफोन कनेक्शन के लिए किया जाता है।  
  • 2. STP (Sheilded Twisted Pair) :- Shielded Twisted Pair Cable मे वायर के ऊपर से एक शील्ड लगी होती है जो बाहर से केबल को सुरक्षा प्रदान करती है।
  • 2. Coaxial Cable :-  Coaxial Cable मे एक ठोस कॉपर वायर का एक सेन्ट्रल कोर होता है। जो एक इंसुलेटिंग सीट से ढका हुआ होता है। Coaxial Cable मे एनॉलाग और डिजिटल दोनों प्रकार के सिग्नल को ट्रान्समिट किया जाता है।
  • 3.Fiber Optic Cable :- Fiber Optic Cable प्लास्टिक अथवा ग्लास से बनी होती है जो डाटा व सिग्नल्स को लाइट के रुप में ट्रान्समिट करती है।फाइबर आप्टिक केबल का आन्तरिक भाग प्लास्टिक अथवा ग्लास का बना होता है जिसे कोर (Core) कहते हैं।
इसे भी पढ़े - What is Software ?
                  Network क्या है, पूरी जानकारी ?
  • 2. Unguided Media / Wireless Media
  • Unguided Media / Wireless Media:- वह Transmission Media जिसमें Communication के लिए किसी Physical Contact की आवश्यकता नही होती है। अर्थात जिसमें कम्यूनिकेशन बिना वायर के होता है उसे वायरलेस ट्रांसमिशन मीडिया या अनगाइडेड मीडिया कहते हैं। गैर निर्देशित माध्यम (Unguided Media) मे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे बिना किसी भौतिक सुचालक (Physical Conductor) के ट्रांसफर होती है। हवा (Air) ही वह माध्यम है जिसके द्वारा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों को आसानी से प्रवाहित किया जा सकता है। अनगाइडेड मीडिया में जो भी डाटा या मैसेज ट्रांसमिट किये जाते है वे सभी वायरलेस माध्यम से ट्रांसमिट किये जाते हैं। इसलिए इसे अनगाइडेड मीडिया कहते हैं। Unguided Media :- इसे Unbounded Media के नाम से भी जाना जाता है। अनगाइडेड मीडिया में सिग्नल्स सोर्स से डेस्टिनेशन तक निम्न 3 प्रकार से जा सकते हैं।
  1. Graund Propagation 
  2. Sky Propagation 
  3. Line of sight Propagation

  •  Type of Unguided Media ( अनगाइडेड मीडिया के प्रकार ) ?

अनगाइडेड मीडिया निम्न 3 प्रकार के होते हैं। 

            1. Radio Waves 
            2. Micro Waves 
            3. Infrared Waves

  •  1. Radio Waves :- रेडियो वेव्स वे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे होती है जिनकी फ्रीक्वेंसी 3KHz से लेकर 1GHz के मध्य होती है वे रेडियो तरंगे कहलाती है। रेडियो तरंगे एक प्रकार की विधुत चुम्बकीय तरंगे होती है जिनकी तरंगदैर्ध विधुत चुम्बकीय वर्णक्रम में आती है। Radio Waves को ट्रांसमीटरों द्वारा कृत्रिम रूप से उत्पन्न किया जाता है और इसको एंटीना या रेडियो रिसीवर द्वारा प्राप्त किया जाता है।

  •  Radio Waves रेडियो तरंगों की विशेषताएं। ?

 1. रेडियो तरंगे बहुदिशिक (Omnidirectional) होती है। अर्थात ये सोर्स से डेस्टिनेशन तक सभी दिशाओं में विचरण (Travel) कर सकती है।

  2. रेडियो तरंगे इमारतों (Bulding) को आसानी से भेद सकती है।

  3. रेडियो तरंगे उत्पन्न करना आसान होता है।

  4. यह लम्बी दूरी तक ट्रैवल कर सकती है।

  5. रेडियो तरंगों की वेबलेन्थ इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम में सबसे बड़ी होती है।

  6. रेडियो तरंगों का Propagation mode ग्राउंड या स्काई होता है।

 Example :- FM Radio, Mobile Tower

  •  2. Microwaves :-  माइक्रोवेव वे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे होती है जिनकी फ्रीक्वेंसी 1GHz से लेकर 300 GHz के मध्य होती है वे माइक्रोवेव कहलाती है। माइक्रोवेव डाटा ट्रांसमिशन के लिए Line of sight transmission को fallow करके डाटा ट्रांसमिट करती हैं। माइक्रोवेव कम्यूनिकेशन सिस्टम मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

1. Terrestrial Microwave Transmission

2. Satellite Microwave Transmission

  • Micro waves  माइक्रोवेव की विशेषताएं ।?

  1. यह एकदिशिक (Unidirectional) होती है।

  2. इसकी Wavelength छोटी होती है।

  3. यह दीवारों को आसानी से पार नही कर सकती है।

  4. माइक्रोवेव Line of sight Propagation का उपयोग करती है।

  • 3. Infrared Waves :- वे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे जिनकी फ्रीक्वेंसी 300 GHz से लेकर 400 THz के मध्य होती है Infrared Waves कहलाती है। Infrared Waves का उपयोग बहुत कम दूरी के कम्यूनिकेशन के लिए किया जाता है। इनकी Wavelength बहुत छोटी होती है जिसके कारण इन्हें मिलीमीटर वेव्स कहा जाता है। Infrared Waves का उपयोग सामान्यतः घरों में किया जाता है। जैसे :- TV,  DVD Player,  Remote control

  • Conclusion
तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने जाना की ट्रांसमिशन मीडिया क्या होती है, और ये कितने प्रकार की होती है, तो दोस्तों आज की हमारी जानकरी आपको कैसी लगी cament करके जरुर बताना, और अन्य किसी भी प्रकार से रिलेटेड को प्रश्न हो तो cament करके पूछ सकते हैं, ||

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!