Generation of computer | कंप्यूटर की पीढ़ियाँ, प्रकार, अविष्कार ? |

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानने वाले हैं कंप्यूटर की पीढ़ियां जनरेशन के बारे में दोस्तों कंप्यूटर हमारा बहुत ही पुराना और काफी समय से चलने वाला एक यंत्र है| जो कि इस टाइम पर पॉपुलर हो चुका है, पूरे विश्व में क्योंकि कंप्यूटर के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है, आज के इस युग में तो दोस्तों हम जानने वाले हैं आज कंप्यूटर की पीढ़ियों के बारे में तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर कंप्यूटर की पीढ़ियां क्या है || 

Generation of computer | कंप्यूटर की पीढ़ियाँ, प्रकार, अविष्कार ? |
Generation of computer

(toc)

  • कंप्यूटर की पीढ़ियां (Genration) क्या है ?

वर्तमान समय में जो कंप्यूटर हमारे सामने हैं, उन कंप्यूटर को यहां तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय करना पड़ा है, इस सफर में कंप्यूटर मे समय समय पर परिवर्तन होते आए हैं, कंप्यूटर के परिवर्तन को देखते हुए समय के आधार पर कंप्यूटर को पीढ़ियों में बांटा गया है, जिन्हें कंप्यूटर की पीढ़ियां कहा जाता है।

  इसे भी पढ़े  - कंप्यूटर क्या है ? प्रकार, पीढ़ी, उपयोग, विशेषता ?

  • कंप्यूटर को मुख्य रूप से 5 पीढ़ियों में बांटा गया है।

  1. प्रथम पीढ़ी
  2. द्वितीय पीढ़ी
  3. तृतीय पीढ़ी
  4. चतुर्थ पीढ़ी
  5. पांचवी पीढ़ी

  • 1. प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर (1942-1955)

सन 1942 से 1955 के बीच में जिन कंप्यूटर का विकास हुआ उन्हें प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर कहते हैं। इन पीढ़ी के कंप्यूटर में मुख्य रूप से वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग किया जाता था। इन कंप्यूटर में पंच कार्ड का यूज किया जाता था यह आकार में काफी बड़े होते थे यह कंप्यूटर एक समय में एक ही कार्य कर सकते थे। इन कंप्यूटर में मशीनी भाषा का प्रयोग किया जाता था | उदाहरण के लिए यूनिवेक और इनियेक कंप्यूटर प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर हैं।

  • 2. द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर (1956-1965)

सन 1956 से 1965 के बीच जो कंप्यूटर बने उन्हें द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर कहा जाता है। इस पीढ़ी के कंप्यूटर में मुख्य रूप से ट्रांजिस्टर का यूज किया जाता था। इन कंप्यूटर की स्पीड प्रथम पीढ़ी के कंप्यूटर से अधिक होती थी और इन कंप्यूटर में असेंबली भाषा का प्रयोग किया जाता था। उदाहरण के लिए IBM 1620 और CDC 1604 कंप्यूटर द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर हैं।

  • 3. तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर (1965-1975)

सन 1965 से 1975 के बीच जो कंप्यूटर बने उन्हें तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर कहा जाता है । इस पीढ़ी के कंप्यूटर में मुख्य रूप से I. C. (इंटीग्रेटेड सर्किट) का यूज किया जाता था। इन कंप्यूटर की स्पीड काफी ज्यादा होती थी इसमें हाई लेवल लैंग्वेज का यूज प्रोग्रामिंग के लिए किया जाता था इसके अलावा इनमें मल्टीप्रोग्रामिंग की भी सुविधा थी | उदाहरण के लिए IBM-370 और TDC - 316 कंप्यूटर तृतीय पीढ़ी के कंप्यूटर हैं।

  •  4. चतुर्थ पीढ़ी के कंप्यूटर (1976 से अब तक)

सन 1976 से अब तक के बीच जो कंप्यूटर बने उन्हें चतुर्थ पीढ़ी के कंप्यूटर कहा जाता है। इन कंप्यूटर में मुख्य रूप से माइक्रो प्रोसेसर का यूज़ किया गया इस पीढ़ी के कंप्यूटर में (GUI) ग्राफिकल यूजर इंटरफेस आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज़ किया गया और इसी पीढ़ी से माउस का प्रयोग शुरू हुआ प्रोग्राम लिखने के लिए उच्च स्तरीय भाषा का प्रयोग शुरू हुआ जैसे:-C,C++

  • 5. पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर (वर्तमान और भविष्य)

वर्तमान समय में जो कंप्यूटर बन रहे हैं या भविष्य में बनने की तैयारी है उन्हें पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर कहा जाता है। इस पीढ़ी के कंप्यूटर का मुख्य उद्देश मनुष्य की भाषा को समझ कर उसका जवाब देना है। इसके अलावा इस पीढ़ी के कंप्यूटर में कंप्यूटर का आकार काफी छोटा हो गया इतना छोटा कि कंप्यूटर को गोद में रखकर चला सकते हैं। इस पीढ़ी का मुख्य उद्देश वर्तमान समय में जैसे:- फिंगरप्रिंट, बोलकर कमांड देना, रोबोट आदि । इस तरह कंप्यूटर में समय समय में परिवर्तन होते गए और इसी परिवर्तन के आधार पर कंप्यूटर को 5 पीढ़ियों में बांटा गया।

  • Conclusion 
तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने जाना की ( Generation of computer | कंप्यूटर की पीढ़ियाँ, प्रकार, अविष्कार ? | ) के बारे में, तो आशा करते हैं की हमारे  द्वारा बतायी गयी आपको लाभदायक रही होगी | अगर आपको इस जानकरी से रिलेटेड किसी भी प्रकार का कोई अन्य सबाल हो तो please cament करके जरुर बताये || 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!