What is Topology ? | टोपोलॉजी क्या है, और प्रकार, विशेषता |

टोपोलॉजी क्या है यह कितने प्रकार के होते हैं? :-

दोस्तों आप ने नेटवर्क के बारे में बहुत कुछ सुना होगा और पढ़ा भी और डेली यूज़ भी करते होंगें, लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टोपोलॉजी के बारे में बताने बाले हैं, की टोपोलॉजी क्या होती है और टोपोलॉजी कितने प्रकार की होती है, और टोपोलॉजी के प्रकार के क्या फायदा होता है, और क्या हानि होती है, टोपोलॉजी के बारे में चलिये विस्तार से जानते हैं, || 
What is Topology ? | टोपोलॉजी क्या है, और प्रकार, विशेषता |
What is Topology ?

(toc)

  • What is Topology ( टोपोलॉजी क्या है )?

नेटवर्क की आकृति या लेआउट (layout) को टोपोलॉजी कहा जाता है। टोपोलॉजी नेटवर्क के स्ट्रक्चर को डिफाइन करती है कि किस तरह से नेटवर्क में सारे डिवाइस आपस में एक दूसरे से जुड़े हैं। नेटवर्क टोपोलॉजी वह विधि है जिसमें जिसमें कंम्यूटर फिजीकली या लॉजिकली आपस में एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

   इसे भी पढो-  Network क्या है, पूरी जानकारी ? 

  • Type of Topology ( टोपोलॉजी के प्रकार )?

टोपोलॉजी सामान्यतः निम्न प्रकार की होती है।

  1. Bus Topology 
  2. Ring Topology 
  3. Star Topology 
  4. Mesh Topology 
  5. Tree Topology
  6. Hybrid Topology 

  • 1. Bus Topology :-

Bus Topology में सारे कंम्यूटर एक सिंगल वायर (Cable) से ASTER आपस में जुड़े होते हैं। बस टोपोलॉजी को लीनियर टोपोलॉजी भी कहा जाता है। एक लीनियर बस टोपोलॉजी में प्रत्येक कंम्यूटर केबल के सिंगल लेंथ द्वारा आपस में कनेक्ट होते हैं, और उसके दोनों सिरे पर टर्मिनेटर लगा होता है,|

  • Advantages of Bus Topology -

  1. बस टोपोलॉजी काफी सस्ती टोपोलॉजी होती है।
  2. बस टोपोलॉजी में अन्य टोपोलॉजी की तुलना में इसमे कम केबल की आवश्यकता होती है।
  3. बस टोपोलॉजी को आसानी से Install किया जा सकता है।

  • Disadvantages of Bus Topology

  1. बस टोपोलॉजी में केबल की लंबाई सीमित होती है,। 
  2. मेन केबल ब्रेक होने से पूरा नेटवर्क बाधित (बेकार) हो जाता है।

  • 2. Ring Topology

Ring Topology मे कंम्यूटरों को एक वृत्त (circle) के रूप में Arrange किया जाता है। इस टोपोलॉजी में कोई कंम्यूटर होस्ट या मुख्य कंट्रोलिंग कंम्यूटर नही होता है। रिंग टोपोलॉजी से जुड़े प्रत्येक कंम्यूटर रिपीटर्स के रूप में कार्य करते हैं।

  • Advantages of Ring Topology

  1. रिंग टोपोलॉजी को create करना आसान होता है।
  2. इसमे किसी भी सेंट्रल(Central) डिवाइस की आवश्यकता नहीं होती है। 
  3. इसे मैनेज करना आसान होता है।

  • Disadvantages of Ring Topology

  1. रिंग टोपोलॉजी में प्रत्येक कंम्यूटर एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। 
  2. इस टोपोलॉजी में एक कंम्यूटर के खराब होने से संपूर्ण नेटवर्क बाधित हो जाता है।
  3. रिग टोपोलॉजी में कंम्यूटर को जोड़ना एवं हटाना काफी मुश्किल और जटिल होता है |

  • 3. Star Topology

Star Topology में प्रत्येक कंम्यूटर एक सेन्ट्रल हब से कनेक्टेड होता है। हब एक कंम्यूटर या डिवाइस होता है जो इससे जुड़े सभी कंम्यूटर को डाटा ट्रान्समिट करता है । सेंट्रल हब एक कंम्यूटर या सर्वर होता है जो पूरे नेटवर्क को मैनेज करता है।

  • Advantages of Star Topology

  1. Star Topology नेटवर्क को fast बनाने में आसान है। 
  2. इस टोपोलॉजी में एक लोकल कंम्यूटर के खराब होने से संपूर्ण नेटवर्क पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  3. इस टोपोलॉजी में कंम्यूटर को जोड़ना एवं हटाना काफी आसान होता है।

  • Disadvantages of Star Topology

  1. Star Topology में यदि सेंट्रल हब खराब हो जाता है तो पूरा नेटवर्क फेल हो जाता है।
  2. यह टोपोलॉजी उपयोग करने में काफी ज्यादा महंगी होती है।
  3. इसमें प्रयोग की जाने वाली केबल की कीमत बह ज्यादा होती है।

  • 4. Mesh Topology

Mesh Topology में प्रत्येक नोड आपस में एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं। यानी इस टोपोलॉजी में प्रत्येक कंम्यूटर नेटवर्क के अन्य सभी कंम्यूटरों से जुड़े होते हैं। इस टोपोलॉजी में अगर कोई एक डिवाइस फेल या खराब हो जाती है तो उससे संपूर्ण नेटवर्क पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मेस टोपोलॉजी काफी महंगी टोपोलॉजी होती है।

  • Advantages of Mesh Topology

  1. इस टोपोलॉजी में कई कंम्यूटर एक साथ डाटा ट्रान्समिट कर सकते हैं। 
  2. इसमे किसी एक नोड में त्रुटि होने पर भी डाटा ट्रान्समिट होता है |

  • Disadvantages of Mesh Topology

  1. Mesh Topology काफी महंगी टोपोलॉजी होती है।
  2. इसको मैनज करना काफी कठिन होता है।

  • 5. Tree Topology

ट्री टोपोलॉजी, बस टोपोलॉजी और स्टार टोपोलॉजी दोनों का संयोजन से मिलकर होता है। Modes ट्री टोपोलॉजी में स्टार टोपोलॉजी की तरह एक होस्ट (Host) कंप्यूटर होता है और बस टोपोलॉजी की तरह सारे कंप्यूटर एक केबल से जुड़े होते हैं इस टोपोलॉजी का आकार एक पेड़ जैसा दिखाई देता है,|

  • Advantages of Tree Topology

  1. इस टोपोलॉजी को इंस्टाल करना काफी सरल होता है। 
  2. इसमे प्रत्येक डिवाइस का point to point कनेक्शन होता है। जिससे आसानी से एरर को डिटेक्ट किया जाता है।

  • Disadvantages of Tree Topology

  1. इसको मैनेज करना कठिन होता है।
  2. इसमे अधिक केबल का उपयोग होता है।
  3. यह टोपोलॉजी काफी महंगी होती है।
  4. इसमे मुख्य नोड टूट जाने पर पूरा नेटवर्क प्रभावित होता है।

  • 6. Hybrid Topology

हाईब्रिड टोपोलॉजी एक ऐसी नेटवर्क टोपोलॉजी है जो कई अन्य टोपोलॉजी से मिलकर बना होता है। इस टोपोलॉजी में दो या दो से अधिक टोपोलॉजी शामिल होते है। यह नेटवर्क टोपोलॉजी आफिस, कैम्पस आदि के लिए डिजाइन किया जाता है।

  • Advantages of Hybrid Topology

  1. एक बड़े आफिस एवं संस्थान के नेटवर्क लिए हाईब्रिड टोपोलॉजी अच्छी होती है
  2. हाईब्रिड टोपोलॉजी के एरर (Error) को आसानी से खोजा जा सकता है।

  • Disadvantages of Hybrid Topology
  1. Hybrid Topology काफी महंगी (Costly) होती है। 
  2. Hybrid Topology को इंस्टाल करना काफी कठिन होता है।

  • टोपोलॉजी से रिलेटेड प्रश्न और उत्तर ?

  • प्रश्न 1. टोपोलॉजी का जनक कौन है?
  • उत्तर 1. टोपोलॉजी का जनक हेनरी पॉइनकेयर जी हैं, |
  • प्रश्न 2. टोपोलॉजी का आविष्कार कब हुआ था?
  • उत्तर 2. टोपोलॉजी का आविष्कार सन 1895 में हुआ था |
  • प्रश्न 3. सबसे अच्छी टोपोलॉजी कौन सी है?
  • उत्तर 3. सबसे अच्छी टोपोलॉजी स्टार टोपोलॉजी है |
  • प्रश्न 4. कौन से दो टोपोलॉजी बेहतर हैं?
  • उत्तर 4. स्टार टोपोलॉजी और रिंग टोपोलॉजी |
  • प्रश्न 5. कौन सी टोपोलॉजी अधिक विश्वसनीय है?
  • उत्तर 5. मेश टोपोलॉजी |
  • Conclusion
तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने जाना की टोपोलॉजी क्या है और यह कितने प्रकार के होती है, तो दोस्तों आशा करते हैं, की हमारे दोआरा बतायी गयी जानकरी आपको अच्छी लगी होगी, और आपको इस पोस्ट से रिलेटेड किसी भी प्रश्न का दोउक्ट हो तो cament करके पूछ सकते हैं, |
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!