Laptop Vs Desktop ? लैपटॉप और डेस्कटॉप में क्या सही है ?

दोस्तों जब भी हम मार्केट में जाते हैं, लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने तो कई बार हमारे दिमाग में सवाल आता है कि यार हमारे लिए क्या सही रहेगा, हम लैपटॉप या डेस्कटॉप ले या पीसी ले क्या हमारे लिए फायदेमंद होगा तो दोस्तों आज की इस लेख में हम यह जानने वाले हैं कि आपके लिए क्या चीज बेस्ट रहेगा लैपटॉप रहेगा बेस्ट या डेक्सटॉप रहेगा बेस्ट तो दोस्तों चले विस्तार से जानते हैं? |

 

Laptop Vs Desktop ? लैपटॉप और डेस्कटॉप में क्या सही है ?

(toc)

  • डेस्कटॉप कम्प्यूटर ले या लैपटॉप ?

कंप्यूटर से संबंधित कोई भी कार्य डेस्कटॉप या लैपटॉप दोनों ही कंप्यूटर में आसानी से किया जा सकता है। दोनों में कार्य करने में कोई विशेष अंतर नहीं होता है। लेकिन लैपटॉप कंप्यूटर की तुलना में डेस्कटॉप कंप्यूटर कुछ सस्ता होता है।

डेस्कटॉप कंप्यूटर में मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस स्पीकर, यूपीएस को आपस में जोड़कर कंप्यूटर का कार्य किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े- What is Software ? | Software क्या है, सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं

  • डेस्कटॉप कंप्यूटर की कुछ बातें ?

  1. इसको रखने के लिए जगह अधिक लगती है ।
  2. एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में परेशानी होती है।
  3. लैपटॉप की अपेक्षा कुछ सस्ता होता है।
  4. लैपटॉप की अपेक्षा इसकी स्पीड अधिक होती है।
  5. लाइट नहीं होने पर इसमें कार्य नहीं किया जा सकता। इसको रिपेयर करने में आसानी होती है।
  6. ब्लूटूथ और वाईफाई डिवाइस अलग से लगाना पड़ता है।
इसे भी पढ़े- What is Computer | कंप्यूटर क्या है ? प्रकार, पीढ़ी, उपयोग, विशेषता |

  • लैपटॉप कंप्यूटर ?

लैपटॉप कंप्यूटर में मॉनिटर, सीपीयू कीबोर्ड, माउस, स्पीकर यूपीएस सभी को छोटा करके इसी के अंदर जोड़ दिया गया है। अलग से कुछ लगाने की आवश्यकता नहीं होती । अगर आपका मन करे तो आप अलग से भी इस्तेमाल कर सकते हैं, 

  • लैपटॉप कंप्यूटर की कुछ बातें ?

  1. एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होती है।
  2. डेस्कटॉप की अपेक्षा महंगा होता है।
  3. ब्लूटूथ वाई-फाई डिवाइस अलग से नहीं लगाना पड़ता ।
  4. इसकी रिपेयरिंग करना महंगा होता है।
  5. डेस्कटॉप की अपेक्षा इसकी स्पीड कम होती है।
  6. लाइट न होने पर भी इसमें कार्य किया जा सकता है क्योंकि इसमें बैटरी लगी होती है।
इसे भी पढ़े- what is e commerce | ई-कॉमर्स क्या है | पूरी जानकरी |

  • डेस्कटॉप ही क्यों खरीदें ?

  1. यदि आपके पास कंप्यूटर रखने के लिए पर्याप्त जगह है तो डेस्कटॉप कंप्यूटर लेना चाहिए।
  2. यदि आपको एक जगह बैठकर कार्य करना है या कंप्यूटर को यहां वहां ले जाने की आवश्यकता नहीं होती तो डेस्कटॉप लेना चाहिए।
  3. यदि आपके पास बजट कम है तो डेस्कटॉप लेना चाहिए क्योंकि सस्ते लैपटॉप बहुत धीमी गति से चलते हैं।
  4. यदि रिपेयरिंग के बारे में बात करें तो डेस्कटॉप लेना चाहिए जिस को आसानी से कम लागत में रिपेयर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े- सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है ?

  • लैपटॉप ही क्यों खरीदें ?

  1. यदि आपके पास कंप्यूटर रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है तो लैपटॉप ही खरीदें ।
  2. यदि आपको एक जगह से दूसरी जगह बार बार आना जाना पड़ता है तो लैपटॉप ही खरीदें क्योंकि लैपटॉप को ले जाने में आसानी होती है।
  3. यदि आपके यहां इलेक्ट्रिसिटी लाइट की प्रॉब्लम रहती है तो लैपटॉप ही खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें बैटरी लगी होती है जिससे लाइट ना होने पर भी कार्य किया जा सकता है।
  4. यदि आपके पास बजट की प्रॉब्लम नहीं है तो लैपटॉप खरीदना चाहिए।
इसे भी पढ़े- History of Computer ? | कंप्यूटर का इतिहास | कंप्यूटर के जनक, खोज, पहला कंप्यूटर , आदि |
  • Conclusion ( निस्कर्ष )

हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि यूजर अपनी आवश्यकताओं को देखते हुए डेस्कटॉप या लैपटॉप ले सकता है दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर सही है। दोनों में कंप्यूटर का कार्य आसानी से किया जा सकता है। आप कमेंट में बताएं कि क्या लेना उचित होगा ।

इसे भी पढ़े- Computer shortcut keys, A to Z | कंप्यूटर शॉर्टकट कीस A टू Z |

                  What firewall ( Firewall क्या है, कितने प्रकार के होते हैं )



Thanks for Reading, please share and cament //

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!