What is ip address - IP एड्रेस क्या है | IPv4 Vs IPv6 क्या है ?

What is IP Address - IP एड्रेस क्या है कैसे काम करता है कितने प्रकार का होता है, IPv4 Vs IPv6 क्या है, क्या विशेषता है पूरी जानकरी हिंदी में || 


What is ip address - IP एड्रेस क्या है | IPv4 Vs IPv6 क्या है ?
What is IP address
(toc)

  • What is Ip address - IP एड्रेस क्या है ?

IP Address का पूरा नाम Internet Protocol Address होता है। इंटेरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस का एक Unique address होता है जिसे IP address के नाम से जाना जाता है। Internet से connect प्रत्येक डिवाइस जैसे Computer, Laptop Mobile phone आदि का एक यूनिक एड्रेस होता है इसी यूनिक एड्रेस को IP Address कहते हैं। IP Address किसी डिवाइस का एक यूनिक एड्रेस होता है जिसके द्वारा इंटेरनेट पर एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर डाटा को भेजा जाता है।
आईपी एड्रेस एक विशेष प्रकार का एक एड्रेस होता है जिसका उपयोग इंटेरनेट और नेटवर्क से जुड़े Devices की पहचान करने के लिए किया जाता है। IP Address एक Numeric address भी होता है जो इंटेरनेट के द्वारा एक नेटवर्क में डाटा को Send और Receive करने के लिए किया जाता है। IP Address हमें इंटेरनेट से जुड़े उपकरणों के बीच data संचार की सुविधा प्रदान करता है।
जिस प्रकार हमारे घर या ऑफिस का एड्रेस होता है की हमारा घर या ऑफिस कहा पर और किस जगह पर है ठीक उसी प्रकार हमारे इन्टरनेट से जुड़े सभी डिवाइस मोबाइल , कंप्यूटर, लैपटॉप आदि का भी एड्रेस होता है जिसे आईपी एड्रेस कहते हैं | 
  • Note:-
  1. इंटेरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस का IP Address यूनिक होता है।
  2. इंटेरनेट से जुड़े किसी दो डिवाइस का IP Address Same नही हो सकता है।
  3. आईपी एड्रेस हमें ISP (Internet Service Provider) के द्वारा प्रदान किया जाता है।
  4. आईपी एड्रेस एक Logical address होता है।
  5. आईपी एड्रेस एक Unique address होता है जो इंटेरनेट पर किसी डिवाइस की पहचान करने का कार्य करता है।

  • Version of Ip Address -  आईपी एड्रेस के संस्करण ?

आईपी एड्रेस के दो संस्करण निम्न इस प्रकार है | 
  1. IPv4
  2. IPv6
(1.) IPv4 :- इसका पूरा नाम Internet Protocol Version 4 होता है। इसे 1983 मे Arpanet के द्वारा विकसित किया गया था। IPv4 ip address 32 bits का एक Numeric address एड्रेस होता है। जिसमें 4 Octet होते हैं, प्रत्येक Octets डॉट (.) के द्वारा अलग होते हैं। इसकी रेंज (Range) 0 - 255 के बीच होती है। और इसमें लगभग 4 बिलियन IP Address generate किए जा सकते हैं।
Example :- 125.168.12.110
  • Note :-
  1. IPv4:- (Internet Protocol Version 4)
  2. Length :- 32 bits
  3. Octets :- 4
  4. प्रत्येक Octets (भाग) की Length :- 8 bit
  5. प्रत्येक भाग डॉट (.) के द्वारा विभाजित होते हैं।
  6. Range :- 0-255
  7. 4 Billion IP Address
  8. Example :- 221.143.253.15
(2.) IPv6 :-  इसका पूरा नाम Internet Protocol Version 6 होता है। इसे IPng के नाम से भी जानते हैं। जिसका full form Internet Protocol new generation होता है। यह IPv4 का एडवांस और अपग्रेड वर्जन है। IPv6 IP Address 128 bits का आईपी एड्रेस होता है जो 8 octet मे विभाजित होता है, इसकी रेंज 0 से लेकर 65535 के बीच होती है। इसे colon (:) के द्वारा अलग किया जाता है। इसमें Hexadecimal number का उपयोग किया जाता है। इससे 340 ट्रिलियन आईपी एड्रेस जनरेट किये जा सकते हैं। 
Example :-  2001:0db8:0001:0000:0000:0ab9:C0A8:0102
  • Note :-
  1. IPv6:- (Internet Protocol Version 6)
  2. Length :- 128 bits
  3. Total octet :- 8
  4. इसमें प्रत्येक भाग 16 Bits का होता है।
  5. प्रत्येक octet को colon के द्वारा अलग किया जाता है।
  6. Range :- 0 - 65535
  7. इससे 340 ट्रिलियन आईपी एड्रेस generate किये जा सकते हैं।
  8. इसको लिखने के लिए Hexadecimal number का उपयोग किया जाता है।
  9. Example :- 2001:0db8:0001:0000:0000:0ab9:C0A8:0102

  • Type of IP Address आईपी एड्रेस के प्रकार ?

IP Address आईपी एड्रेस मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं | 
  1. Public IP Address 
  2. Private IP Address
(1.) Public IP Address :-  इस प्रकार के आईपी एड्रेस का उपयोग Outside Network मे किया जाता है। पब्लिक आईपी एड्रेस ISP (Internet Service Provider) के द्वारा प्रोवाइड किया जाता है। जब हम इंटेरनेट का उपयोग करते है तब हम पब्लिक आईपी एड्रेस का उपयोग करते हैं। पब्लिक आईपी एड्रेस Static और Dynamic दोनों प्रकार से हो सकता हैं।

(2.) Public IP Address :- प्राइवेट आईपी एड्रेस का उपयोग नेटवर्क के inside में उपयोग किया जाता है। जब कोई कंम्प्यूटर या डिवाइस आपस में एक केबल के साथ या वायरलेस कनेक्ट होते हैं तब वे Private IP Address का उपयोग करते हैं। एक प्राइवेट नेटवर्क में आईपी एड्रेस को Manually set किया जाता है यह Router के द्वारा Automatically ही assign किया जाता है।

  • Net Id and Host Id in IPv4 IP Address ?

(1.) Net Id / Network Id :- Net id आईपी एड्रेस का वह भाग होता है जो नेटवर्क को परिभाषित करता है।
(2.) Host Id :- Host id आईपी एड्रेस का वह भाग होता है जो नेटवर्क से सम्बंधित होस्ट की संख्या को परिभाषित करता है।

  • Conclusion ( निष्कर्ष )
तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में What is Ip address - IP एड्रेस क्या है | IPv4 Vs IPv6 क्या है ? परिभाषा उदादारण पूरी जानकारी हिंदी में जानी है तो आशा करते हैं की हमारे द्वारा बतायी गयी जानकरी आपको अच्छी लगी होगी अगर आपको किसी भी प्रकार का कोई प्रशन हो तो कमेंट करके जरुर बताये, धन्यवाद || 
Readmore:-
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!