What is mac address | MAC Address क्या होता है | MAC Address in Hindi

What is mac address | MAC Address क्या होता है ये कितने प्रकार का होता है मैक एड्रेस का क्या उपयोग है | किसी भी डिवाइस का मैक एड्रेस कैसे जाने पूरी जानकरी हिंदी ||

What is mac address | MAC Address क्या होता है | MAC Address in Hindi
What is mac address

(toc)

  • What is MAC Address - मैक एड्रेस क्या होता है ?

MAC Address :- MAC address का पूरा नाम (Full form) Media Access Control Address होता है। इसे फिजिकल एड्रेस या हार्डवेयर एड्रेस के नाम से भी जाना जाता है। MAC address किसी भी डिवाइस का नंबर के रूप में एक एड्रेस होता है जिसके द्वारा उस डिवाइस मे लगे Network adapter को पहचाना जाता है। मैक एड्रेस को Physical address या Hardware address भी कहते हैं। यह किसी डिवाइस का Unique और permanent address होता है। MAC address किसी भी डिवाइस जैसे - कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन, राउटर आदि के हार्डवेयर का एक identification number होता है।

MAC address सभी नेटवर्किंग डिवाइस के लिए एक Unique और Permanent address होता जो कभी भी बदलता नही है। किसी भी डिवाइस का मैक एड्रेस उस डिवाइस के Manufacturing के टाइम ही उसे Assign किया जाता है। किसी भी नेटवर्किंग डिवाइस का मैक एड्रेस उस डिवाइस के Manufacturer या Manufacturing company के द्वारा ही उसे Assign किया जाता है।

Example :- F1:B0:D0:63:C2:26

MAC address 48 bit का एड्रेस होता है जो 6 भागों में विभाजित होता है। प्रत्येक भाग 8 bit यानी 1 byte का होता है।

MAC address 12 digit का एक एड्रेस होता है जो 6 भागों में विभाजित होता है प्रत्येक भाग 2 Character के होते हैं, प्रत्येक भाग को Colon (:) के द्वारा अलग किया जाता है। मैक एड्रेस को लिखने के लिए Hexadecimal format का उपयोग किया जाता है। जिसमें 0-9 तक Number एवं A-F तक के Latter शामिल होते हैं।

MAC address के पहले 6 डिजिट मैन्यूफैक्चरर को दर्शाते हैं। जिसे OUI (Organizational Unique Identifier) कहते हैं। Last के 6 Digit NIC को Represent करते हैं जिसका full form Network Interface Controller होता है। NIC एक हार्डवेयर कंपोनेंट्स होता है जो हमारे डिवाइस में होता है|

  • MAC address कितने प्रकार से लिखा जाता है ?

MAC address को 3 प्रकार से लिखा जाता है।

  1. Colon (:)
  2. Hyphen (-)
  3. Dot (.)

  • Popular manufacturers के कुछ OUI पहचान और उनके नाम :-

ये जो निम्नलिखित कंपनी के OUI पहचान के नाम नीचे दिए गए है 6 नंबर का OUI पहला संख्या कम्पनी के हिसाब से Same रहेगी और लास्ट के 6 नंबर की संख्या बदल जायेगी ||

  1. DELL           =  00:14:22
  2. Apple NIC    =  FC:FC:48
  3. INTEL          =  FC:F8:AE
  4. SAMSUNG  =  FC:F1:36
  5. Hp ( Hewlett-Packard )  = 3C:D9:2B

  • Type of MAC address - मैक एड्रेस के प्रकार ?

मैक एड्रेस तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Unicast MAC address
  2. Multicast MAC address
  3. Broadcast MAC address
  • Use of MAC address - मैक एड्रेस का उपयोग ?
  1. कोई भी नेटवर्किंग डिवाइस मैक एड्रेस के द्वारा ही आपस में कनेक्ट होते हैं।
  2. अगर हमारा मोबाइल या लैपटॉप खो जाता है तो हम मैक एड्रेस के द्वारा अपने मोबाइल या लैपटॉप को ट्रैक कर सकते हैं | 
  3. वाई - फाई राउटर मे।
  4. Bluetooth connection में

  • Conclusion ( निष्कर्ष ) :-

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में  | MAC Address क्या होता है | What is mac addressAC Address in Hindi ? परिभाषा उदादारण पूरी जानकारी हिंदी में जानी है तो आशा करते हैं की हमारे द्वारा बतायी गयी जानकरी आपको अच्छी लगी होगी, और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के पास जरुर शेयर करें ताकि उनको भी इस चीज की जानकरी हो ||  धन्यवाद ||
Readmore :-

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!